भारतीय बजट इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु
1955 तक बजट केवल अंग्रेजी में छपा करता था 1956 में पहली बार बजट हिंदी भाषा में छपना शुरू हुआ|
2016 तक बजट फरवरी के आखिरी दिन पेश होता था लेकिन 2017 से बजट फरवरी के पहले दिन पेश होना शुरू हुआ|
2016 तक रेल बजट तथा आम बजट अलग-अलग पेश किया जाता था लेकिन 2017 से रेल बजट और आम बजट एक साथ ही पेश किया जाने लगा|
1999 से पहले बजट शाम 5:00 बजे पेश होता था लेकिन 1999 से बजट सुबह 11:00 बजे पेश होने लगा|
भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा बार मोरारजी देसाई ने 10 बार भारत का बजट पेश किया है|
पहली बार सन 1970 में इंदिरा गांधी ने महिला वित्त मंत्री के रूप में भारत का बजट पेश किया था उस समय वह भारत की प्रधानमंत्री थी और उनके पास वित्त मंत्रालय प्रभार भी था|
लेकिन निर्मला सीतारमण पहली ऐसी वित्त मंत्री रहे जिन्होंने केवल वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालते हुए भारत का बजट पेश किया|
भारतीय बजट इतिहास में बजट पेश करने में सबसे लंबा भाषण निर्मला सीतारमण ने सन 2020 में 2 घंटे 40 मिनट का दिया था|
बजट 2022-23 में क्या हुआ महंगा
- कृतिम जेवर
- इंपोर्टेड छाता
- एक्सरे मशीन
- इंपोर्टेड हेडफोन
- सोलर सेल
बजट 2022-23 में क्या हुआ सस्ता
- मोबाइल फोन
- मोबाइल चार्जर
- मिथाइल अल्कोहल
- पेट्रोलियम उत्पाद
- पोलिस हीरा
किस मंत्रालय को कितना पैसा मिला
रक्षा मंत्रालय-5.25 लाख करोड़
खाद्य आपूर्ति-2.17 लाख करोड़
रेल मंत्रालय-1.40 लाख करोड़
सड़क एवं परिवहन मंत्रालय-1.99 लाख करोड़
कृषि-1.32 लाख करोड़
ग्रामीण विकास-1.38 लाख करोड़
ग्रह मामले-1.85 लाख करोड़
बजट 2022-23 की कुछ बड़ी घोषणाए
क्रिप्टो करेंसी
क्रिप्टो करेंसी की कमाई पर देना होगा 30% टैक्स
आरबीआई 2023 में डिजिटल करेंसी लाएगी| इसके लिए ब्लॉकचेन तकनीक पर काम किया जाएगा|
रोजगार
अगले 10 साल में 30 लाख नौकरियां दी जाएंगी|
स्वास्थ्य
कोरोना काल में जो लोगों की मेंटल हेल्थ पर असर हुआ है उसको सही करने के लिए सरकार नेशनल दिल्ली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम शुरू करेगी जिसमें आपको एक टोल फ्री नंबर दिया जाएगा इसके द्वारा आप कभी भी संपर्क करके अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं|
पीएम आवास योजना
पीएम आवास योजना के तहत सरकार इस बार 80 लाख घरों का निर्माण करने का लक्ष्य इस बार सरकार ने रखा है|
Leave a comment