संचार का शाब्दिक अर्थ होता है साझा करना। अर्थात् अपने विचारो को संकेतो के माध्यम से, भाषा के माध्यम से, या किसी अन्य माध्यम से एक दूसरे के साथ साझा करना संचार कहलाता है।
संचार को अंग्रेज़ी भाषा में communication कहते है। Communication शब्द communis से बना है। और इसी से community शब्द बना है। जिसके अनुसार एक विशेष समुदाय के लोगों के बीच संदेश का संदेश का संचरण संचार कहलाता है।
आइए अब हम संचार की परिभाषा देख लेते है।
संचार किसे कहते है?
किसी एक व्यक्ति की भावनाओं का दूसरे व्यक्ति तक स्थानांतरण संचार कहलाता है। संचार किसी भी माध्यम से हो सकता है जैसे कि भाषा, संकेत, लेखन, बोलचाल आदि।
संचार में निम्न तथ्य प्रयुक्त होते है:
- संदेश
- संदेशीकरण
- प्रेषक
- माध्यम या संदेश वाहक
- प्राप्तकर्ता
- डीकोडिंग या संकेत वाचन
संदेश
विचारो या संकेतो का समूह संदेश कहलाता है। संदेश को अंग्रेज़ी में message या सूचना कहते है।
संदेशीकरण
संदेशीकरण को अंग्रेज़ी में एनकोडिंग कहते है। इसका मतलब होता है message को एक संकेत के रूप में परिवर्तित करना। प्राचीन समय में इसका बहुत प्रचलन था।
प्रेषक
संदेश भेजने बाले को प्रेषक कहते है।
माध्यम या संदेश वाहक
जिस माध्यम के द्वारा संदेश भेजा जाता है उसको संदेश वाहक या माध्यम कहते है। जैसे पहले डाक के द्वारा संदेश भेजा जाता था और अब जीमेल, Whatsapp के द्वारा मेसिज या संदेश भेजा जाता है।
प्राप्तकर्ता
जो व्यक्ति संदेश को प्राप्त करता है उसको प्राप्तकर्ता कहते है।
डीकोडिंग या संकेत वाचन
आपने अक्षर देखा होगा की पुराने समय में लोग काम पढ़े लिखे होते थे। ऐसे में जब उनको कोई संदेश मिलता था तो वह किसी पढ़े लिखे व्यक्ति से उसको पढ़वाता था। यहाँ पर आप संदेश पढ़ने बाले को डीकोडर या संकेत वाचन कहते है।
संकेत को समझे योग्य भाषा में परिवर्तित करना डीकोडिंग या संकेत वाचन कहलाता है।
संचार के माध्यम
- डाक
- जीमेल
- telephone
- माइक
संचार के प्रकार
अंतः संचार
इंसान के अंतर्मन में जो विचारो का जो भाव चलता है उसको अंतः संचार कहते है।
अंतर संचार
जब मनुष्य अपने अंतर मन को विचारो को दूसरे व्यक्ति के साथ साझा करता है उसको अंतर संचार कहते है। यह दो इंसानो के मध्य होता है।
जनसंचार
जनता में बीच में होने बाले संचार को जैन संचार कहते है। एक नेता का पब्लिक को सम्बोधन जैन संचार कहलाता है।
समूह संचार
दो से ज़्यादा लोगों के बीच होने बाले संचार को समूह संचार कहते है।