विलोम शब्द क्या है?, विलोम शब्द के भेद, विलोम शब्द कैसे बनते है, विलोम शब्द बनाने की विधि, Vilom Shabd Kya Hai?
विलोम शब्द
वह शब्द जो किसी दिए हुए शब्द का विपरीत अर्थ बताता है विलोम शब्द कहलाताहै विलोम शब्द को हम विपरीतार्थक शब्द भी कहते हैं। जैसे कि दिन और रात एक दूसरे के विलोम शब्द हैं क्योंकि यह एक दूसरे का विलोम शब्द बताते हैं।
दिन का अर्थ होता है जिस समय सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर छाया हुआ रहता है और रात का अर्थ होता है जिस समय सूरज अस्त हो जाता है और पृथ्वी पर अंधकार हो जाता है तो इस प्रकार हम देखते हैं कि दिन और रात एक दूसरे का विपरीत अर्थ प्रदर्शित करते हैं।
इसी प्रकार अग्नि और जल एक दूसरे के विपरीत शब्द हैं तथा ठंडा गरम भी एक दूसरे के शब्द है क्योंकि यह एक दूसरे का उल्टा अर्थ बता रहे हैं।
विलोम शब्द की परिभाषा यही है कि जो एक दूसरे का विपरीत अर्थ बताते हैं विलोम शब्द कहलाते हैं।
विलोम शब्द के प्रकार
विलोम शब्द की संरचना के आधार पर विलोम शब्द तीन प्रकार के होते हैं जिनका स्पष्ट वर्णन कुछ इस प्रकार है:
स्वतंत्र विलोम शब्द
जब विपरीत अर्थ बताने वाले शब्द अपने मूल शब्द से किसी भी प्रकार से कोई समानता नहीं रखते हैं और पूर्ण रूप से स्वतंत्र होते हैं उस प्रकार के विलोम शब्द को स्वतंत्र विलोम शब्द कहते हैं।
स्वतंत्र विलोम शब्द के उदाहरण जन्म मृत्यु, ऊंचा नीचा, आग और पानी।
उपसर्ग से बना विलोम शब्द
कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनमें मूल शब्द में उपसर्ग जोड़कर प्राप्त किया जा सकता है। जैसे कि मान और अपमान।
यहां पर मान शब्द का अर्थ होता है सम्मान तथा अपमान शब्द का अर्थ होता है बेज्जती करना। जब हम मान शब्द में उपसर्ग जोड़ देते हैं तो यहां पर अपमान शब्द बन जाता है जोकी मान शब्द का विलोम शब्द है।
लिंग परिवर्तन के आधार पर बने विलोम शब्द
जिन विलोम शब्दों को लिंग के आधार पर परिवर्तित किया जाता है उन्हें लिंग परिवर्तन के आधार पर बने विलोम शब्द कहते हैं। इन विलोम शब्दों का उपयोग साधारणतया आम बोलचाल की भाषा में किया जाता है तथा बहुत ज्यादा देखने को मिलता है।
लिंग परिवर्तन के आधार पर बने विलोम शब्द के उदाहरण इस प्रकार हैं:
- राजा रानी
- भाई बहन
- मां बाप
- बेटा बेटी
- लड़का लड़की
विलोम शब्द बनाने के नियम
- कुछ शब्दों को उपसर्ग लगाकर विलोम शब्द बनाए जाते हैं जैसे कि मान और अपमान।
- कुछ शब्दों को लिंग के आधार पर परिवर्तित करके विलोम शब्द बनाए जाते हैं जैसे भाई और बहन।
- कुछ शब्दों को मूल रूप से चेंज करके या बदल कर उनके विलोम शब्द बनाए जाते हैं जैसे जीवन और मृत्यु।
विलोम शब्द के उदाहरण
| शब्द | विलोम शब्द |
|---|---|
| अंदर | बाहर |
| आना | जाना |
| हंसना | रोना |
| खाना | पीना |
| ऊँच | नीच |
| मेरा | तेरा |
| मान | अपमान |
| सुख | दुःख |
| पाना | खोना |
| गतिमान | विराम |
| प्रकाश | अंधकार |
| धरती | आकाश |
| सूरज | चाँद |
| लड़का | लड़की |
| भाई | बहन |
| पति | पत्नी |
| माता | पिता |
| राजा | रानी |
| अग्नि | जल |
| आकाश | पाताल |
| देवता | दानव |
| भगवान | इंसान |
| मोटा | पतला |
| गोल | चकोर |
| खोखला | ठोस |
| अंदर | बाहर |
| आदि | अनादि |
| श्रेष्ठ | निम्न |
| कंजूस | दानवीर |
| खुश मिज़ाज | दुखी |
| बालक | बूढ़ा |
| कमजोर | बलबान |
| मधुर | कठोर |
| गीला | सूखा |
| सूक्ष्म | स्थूल |
| पुष्प | फल |
| देना | लेना |
| स्त्री | पुरुष |
| शिव | शक्ति |
| ज्ञानी | मूर्ख |
| नव | प्राचीन |
| ईर्ष्या | प्रेम |
| भेद | समानता |
| संक्षिप्त | विस्तार |
| सोना | जगना |
| शत्रु | मित्र |
| अल्पायु | दीर्घायु |
| उत्थान | पतन |
| एकता | अनेकता |
| पूर्वज | वंशज |